Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीसीटीवी फुटेज की मदद से गदरपुर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी को भेजा जेल
खबर:

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

मंदिर से चोरी का खुलासा, सामान व नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार

गदरपुर, संवाददाता। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी के सामान और नकदी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मंदिर से चोरी हुआ कलश, धातु का नाग, अगरबत्ती स्टैंड तथा 922 रुपये नगद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर-7 स्थित शिव मंदिर के प्रबंधक जगदीश गुप्ता की तहरीर पर 19 जुलाई को मंदिर से कलश, पूजा के बर्तन, धातु का नाग तथा करीब पांच हजार रुपये चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने 22 जुलाई को आरोपी राहुल कुमार (35) पुत्र दिनेश कुमार, निवासी सिनेमा लाइन, वार्ड नंबर-3, गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया गुलाबी-नारंगी रंग का कलश, दो हिस्सों में धातु का नाग, अगरबत्ती स्टैंड और सफेद थैले में रखे 922 रुपये नगद बरामद हुए।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम:
एसआई प्रदीप शर्मा, कांस्टेबल मोहन सिंह बोरा एवं कांस्टेबल रविंद्र सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Advertisement
Advertisement