Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

आपदा पीड़ितों के कानूनी अधिकार, साइबर अपराध व महिला सुरक्षा पर ग्रामीणों को किया जागरूक

गदरपुर खबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार सोमवार को मझरा आनंद सिंह श्रमिक सुविधा केंद्र, चक्की मोड़ में विधिक जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आपदा पीड़ितों को उपलब्ध कानूनी सेवाओं, साइबर अपराध, इंटरनेट व सोशल मीडिया धोखाधड़ी तथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
सेवा पर्व के उपलक्ष्य में आम, नींबू और कटहल के पौधे लगाकर वृक्षारोपण भी किया गया। साथ ही विशेष लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा नालसा थीम सॉन्ग के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) राजकुमारी, मीना, कु. दीपा, गोपाल सिंह गौतम, संगीता सरदार, इल्मा बी, रामपाल, कुंवर सिंह तथा एनजीओ से हीरा जंगपांगी ने ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम में लगभग 75 ग्रामीणों ने सहभागिता की। यह कार्यक्रम टीम संख्या 08, 09 एवं 10, तहसील गदरपुर द्वारा आयोजित किया गया।

Advertisement
Advertisement