गुलरभोज चौकी पुलिस की कार्रवाई, धार्मिक स्थलों से हटवाए गए लाउडस्पीकर

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर गूलरभोज । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गुलरभोज चौकी प्रभारी मेघा शर्मा के नेतृत्व में चौकी पुलिस टीम ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान निर्धारित डेसिबल सीमा एवं समयावधि का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे कई धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर हटवाए गए।

गुलरभोज चौकी पुलिस की कार्रवाई, धार्मिक स्थलों से हटवाए गए लाउडस्पीकर

पुलिस टीम ने संबंधित धार्मिक स्थलों के प्रबंधन को सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी मेघा शर्मा ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। चौकी की पूरी टीम मौजूद रही