Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

सचिन वड़ेहरा दोबारा बने भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

गदरपुर खबर सचिन वड़ेहरा दोबारा बने भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजकरुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने सचिन वड़ेहरा को एक बार फिर दिव्यांग प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। पुनर्नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने वाली पार्टी है।
सचिन वड़ेहरा ने कहा कि अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने दिव्यांग समाज और सरकार के बीच सेतु का4 कार्य करने का प्रयास किया। दिव्यांगजनों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि नए कार्यकाल में भी पार्टी के अनुशासन में रहते हुए दिव्यांग समाज की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, समाज कल्याण मंत्री खजान दास, प्रदेश प्रभारी प्रकोष्ठ कौस्तुभानंद भारत तथा नमो दिव्यांग अभियान के राष्ट्रीय संयोजक पंडित विकास शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः विश्वास जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
सचिन वड़ेहरा ने उन सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें दोबारा प्रदेश सह संयोजक के रूप में देखने की इच्छा व्यक्त की और निरंतर समर्थन दिया।

Advertisement
Advertisement