Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारे में सुखमनी साहिब पाठ, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल

गदरपुर खबर । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नामधारी के नेतृत्व में श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, गदरपुर में श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ एवं अरदास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं संगत ने सहभागिता कर देश की सुख-समृद्धि तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम के उपरांत संगत को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
दर्जा राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नामधारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक सम्मान के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो जन-जन की आवाज सुनता है और आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करने का प्रयास करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यों और दूरदर्शी नेतृत्व से देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भारत की एक नई पहचान बनाई है। आज विश्व के बड़े-बड़े देशों में भारत का सम्मान बढ़ा है और प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व वैश्विक मंचों पर मजबूती के साथ स्वीकार किया जा रहा है।
नामधारी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन अरदास एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अपने समर्थन और विश्वास को दोहराया। इस दौरान प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा पूर्व दर्जा मंत्री सुखदेव सिंह नामधारी पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश कंबोज पूर्व मंडी परिषद के अध्यक्ष सुभाष गुम्बर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना हरलोक सिंह नामधारी शेरा विर्क बलराज सिंह राजिंदर सिंह गुल्लू बंटी सिंह् सागर हुड़िया रमन समराबिल्लू कोटिया
भीम सिंह गिल दीप गिल सोनू सिंह ् आदिशरण लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement