Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 70372 60 222)

गदरपुर खबररुद्रपुर। छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वें रक्तदान शिविर का आयोजन किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और स्व. संदीप संधू को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
राजकुमार ठुकराल ने कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जिंदगी बचाने का माध्यम है, बल्कि यह समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने रक्तदाताओं के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर मानवता की सेवा का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लखबीर सिंह लक्खा, पार्षद गौरव खुराना, पार्षद सौरभ शर्मा, जावेद अख्तर, रमित रजवार, प्रकाश गुप्ता, हरपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, चमन लाल, अमन पोपली, चेतन मांगट, अमृत चीमा, संजय ठुकराल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रुद्रपुर विज्ञापन और खबर के लिए संपर्क करें


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!