Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नई दिल्ली। भारत की टी-20 टीम में नेतृत्व को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। आगामी आयरलैंड (26 जून 2026 से) और इंग्लैंड (1 जुलाई 2026 से) के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का नया कप्तान बनाए जाने पर सहमति बन चुकी है। वहीं, अक्षर पटेल की जगह तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने का निर्णय उनके हालिया खराब फॉर्म और टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की ऑनलाइन बैठक में इस फैसले पर औपचारिक मुहर लगाई जाएगी, जिसके बाद चयनकर्ताओं द्वारा इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

कोच गौतम गंभीर संजू सैमसन को कप्तान बनाने के पक्ष में थे, लेकिन चयन समिति और बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इस पर सहमति नहीं बन सकी। वहीं, रजत पाटीदार के नाम पर भी किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई।

श्रेयस अय्यर ने हाल ही में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने 14 मैचों में 498 रन बनाए और एक शतक सहित पांच अर्धशतक लगाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और निरंतर प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है।

दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में टी-20 विश्व कप में भारत को जीत दिलाई थी, लेकिन आईपीएल 2026 में उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 13 मैचों में केवल 270 रन बनाए, जिसके बाद उनके फॉर्म पर सवाल उठने लगे।

बोर्ड के अनुसार, यह फैसला वर्तमान फॉर्म और भविष्य की रणनीति दोनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि टीम को लंबे समय के लिए एक स्थिर नेतृत्व मिल सके।

Advertisement