Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गदरपुर में अरविंद पांडे के शक्ति प्रदर्शन से बढ़ी सियासी सरगर्मी

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत बोले- संघर्ष और साहस की मिसाल हैं अरविंद पांडे

अरविंद पांडे के आवास पर जुटी हजारों की भीड़, राजनीतिक गलियारों में हलचल

त्रिवेंद्र रावत ने पुराने संघर्षों को किया याद, समर्थकों ने लगाए “गंगापुत्र” के नारेअरविंद पांडे के आवास पर उमड़ा जनसैलाब, सियासी हलचल तेज भीड़ देखकर गदगद हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, बोले- “शेरदिल हैं अरविंद पांडे”

गदरपुर में दिखा अरविंद पांडे का दम, समर्थकों की भीड़ से गदगद हुए त्रिवेंद्र

पूर्व मुख्यमंत्री बोले- एक कमरे से शुरू हुआ सफर आज जननेता तक पहुंचाअरविंद पांडे के आवास पर उमड़ा जनसैलाब, सियासी हलचल तेज भीड़ देखकर गदगद हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, बोले- “शेरदिल हैं अरविंद पांडे”

पांडे के घर जुटे नेता और समर्थक, बड़े राजनीतिक संकेतों की चर्चा तेज
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- शेरदिल नेता हैं अरविंद पांडे

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर में पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के आवास पर रविवार को उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब एक दिन पहले सांसदों की मौजूदगी के बाद दूसरे ही दिन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समर्थकों ने “गंगापुत्र” के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। भारी भीड़ और उत्साह को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी गदगद नजर आए।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अरविंद पांडे को संघर्षशील और शेरदिल नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक संगठन में साथ रहकर प्रचारक का दायित्व निभाया है। उन्होंने कहा कि एक समय दोनों ने एक ही कमरे में रहकर संगठन के लिए काम किया और संघर्ष के दम पर अरविंद पांडे मंत्री पद तक पहुंचे। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को लेकर क्षेत्र में बड़ी राजनीतिक हलचल और आने वाले समय के संकेतों की चर्चा भी तेज हो गई।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।