Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएम भदौरिया के निर्देश पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ऋचा सिंह ने पीड़ितों से की आगे आने की अपील

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ऋचा सिंह ने पीड़ितों से की आगे आने की अपील

गदरपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार गदरपुर क्षेत्र दिनेशपुर में संचालित शुगर एवं मधुमेह की मिलावटी आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी कार्रवाई की। कार्रवाई में उपजिलाधिकारी गदरपुर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर, पुलिस विभाग तथा वन विभाग की टीम शामिल रही।
छापेमारी के दौरान लगभग 7.5 कुंतल आयुर्वेदिक औषधि और करीब 70 हजार रुपये कीमत की एलोपैथिक शुगर एवं मधुमेह की दवाएं बरामद की गईं। जांच में सामने आया कि इन दवाओं को मिलाकर नकली मधुमेह की दवा तैयार की जा रही थी।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी एवं ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 की धारा 33EEC/33E के तहत बरामद दवाओं के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। प्रयोगशाला जांच में दवाओं में मिलावट के आरोप सिद्ध होने के बाद प्रशासन ने मामले में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं वन विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित वन्यजीव के अंग भी बरामद किए हैं। मौके से हिरण के सात कटे हुए सींग मिलने के बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत भी जांच की जा रही है। पुलिस विभाग ने संबंधित अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने उक्त मधुमेह की दवा का सेवन किया है या जिनके पास दवा से संबंधित कोई पर्ची, पैकेट या अन्य साक्ष्य मौजूद हैं, वे तहसील पहुंचकर जानकारी दें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक शिकायतें और साक्ष्य मिलने से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी

Advertisement
Advertisement