Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

संगठन की विचारधारा और कार्यकर्ताओं के दायित्वों पर हुआ मंथन

गदरपुर खबर काशीपुर। “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के अंतर्गत काशीपुर जिले के प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन एवं द्वितीय सत्र का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रथम सत्र में अजय कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जबकि द्वितीय सत्र में अमरपाल मौर्य ने अपने ओजस्वी संबोधन से कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। वक्ताओं ने संगठन की कार्यप्रणाली, भाजपा की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को विस्तार से समझाया।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी समय में और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!