Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विवेक नगर में भड़का विरोध, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी उठाए सवाल

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का घेराव, लोगों के विरोध पर बैरंग लौटा विद्युत विभाग

Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222)

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के विवेक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ गया कि एसडीओ अनु मदान के नेतृत्व में पहुंची टीम को बिना मीटर लगाए वापस लौटना पड़ा। इस दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी लोगों के समर्थन में विभागीय अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम ट्रांजिट कैम्प के विवेक नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी होने लगी।
विरोध की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसडीओ अनु मदान से कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने में समान नीति अपनाई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और पूंजीपतियों के घरों में यह मीटर लगाए जाएं, उसके बाद आम जनता के घरों में लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि पहले जिन भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए थे, उनमें से कई स्थानों पर बाद में पुराने मीटर दोबारा लगा दिए गए हैं।
राजकुमार ठुकराल ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का किसी भी हालत में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के मन में स्मार्ट मीटर को लेकर कई तरह की आशंकाएं हैं और जब तक इन शंकाओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक लोगों पर जबरन मीटर थोपना उचित नहीं है। काफी देर तक चले विरोध और बहस के बाद तत्काल मीटर लगाने का कार्य रोक दिया गया।

रुद्रपुर खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 7037260222

Advertisement
Advertisement