Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोतवाली प्रभारी संजय पाठक सख्त, बिना अनुमति प्रेस वार्ता पर रोक
डल बाबा मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात, अनुमति लेने के निर्देश

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

राजा जगत देव परिसर में नहीं होने दी बैठक, डल बाबा प्रांगण में हुआ आयोजन

गूलरभोज। रविवार को बुक्सा जनजाति की प्रस्तावित बैठक को पुलिस प्रशासन द्वारा राजा जगत देव स्मारक परिसर में आयोजित करने से रोक दिए जाने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस फैसले से नाराज समाज के लोगों ने प्रशासन के रवैये पर कड़ा विरोध जताया।
बाद में बुक्सा समाज के लोगों ने परिसर के बाहर डल बाबा प्रांगण में बैठक आयोजित की, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। बैठक में तराई क्षेत्र में बुक्सा जनजाति की भूमि को अन्य जातियों के नाम किए जाने के मामलों की एसआईटी जांच कराने की जोरदार मांग उठी।

इस दौरान भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जनजातीय भूमि प्रकरण को लेकर सरकार ने पहले ही एसआईटी का गठन किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कई मामलों में बुक्सा समाज की भूमि अन्य लोगों के नाम दर्ज हो चुकी है, जो गंभीर विषय है।
समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2003 के बाद धारा 229-बी और 143 के तहत बुक्सा जनजाति की जमीन अन्य जातियों के नाम की गई है, जो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर बुक्सा समाज को न्याय दिलाने की मांग की।
बैठक में राजा जगत देव ट्रस्ट के अध्यक्ष लाखन सिंह, पूर्व प्रधान नैन सिंह, गुरमेल सिंह, जीत सिंह, पूरन, चेतराम समेत कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement