Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर ( संवाद सूत्र )रुद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रिंग रोड बाईपास स्थित नवीन प्रतिष्ठान ‘केएच फ्रेट कैरियर’ का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ रिबन काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया और संचालक मंडल को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि रुद्रपुर में नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों और ट्रांसपोर्ट सेवाओं का विस्तार क्षेत्र की आर्थिक प्रगति का संकेत है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड बाईपास जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर लॉजिस्टिक एवं माल ढुलाई सेवाओं की शुरुआत से स्थानीय व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।
उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मनोज सुमाल, ललित बिष्ट, ओमपाल सिंह, प्रदीप गंगवार, अखिलेश राघव, कपिल राघव, रजनीकांत तिवारी, पंकज गौर, पवन शर्मा, हेतराम गंगवार, उमेश, रतन, गेंदन लाल, गौरव, अंकित, राम सिंह, पप्पू और हरिराम सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement