Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नववर्ष 2024 के कैलेंडर का विमोचन गदरपुर थानाध्यक्ष भुवन चंद जोशी और मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश पाल सहित नववर्ष 2024 के कैलेंडर का विमोचन किया गया, जिसमें काफी संख्या में पत्रकार गण उपस्थित थे। इस दौरान बहुत ही सादगी के साथ अखबार के कैलेंडर का विमोचन कार्यक्रम करते हुए मिष्ठान भी वितरित किया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष भुवन चंद जोशी ने बताया कि फास्ट न्यूज़ इंडिया का नववर्ष 2024 का कैलेंडर छपने पर शाहनूर अली और राजेंद्र छाबड़ा को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जिस दौर में अखबार बंद हो रहे हैं उस दौर में अखबार के साथ-साथ कैलेंडर निकालना भी एक साहसिक निर्णय है। वहीं मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश पाल ने बताया कि फास्ट न्यूज़ इंडिया समाचार पत्र अपनी खबरों से जाना जाता है और उत्तराखंड में कम समय में अपनी पहचान बना रहा है इसके स्टेट हेड शाहनूर अली और जिला प्रभारी राजेंद्र छाबड़ा इन दोनों ने प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपना एक नया मुकाम बनाया है फास्ट न्यूज़ इंडिया समाचार पत्र में प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले समाचार युवाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने का भी समाचार घर बैठे लोगों को मिलते है और सोशल मीडिया के माध्यम से मिल जाते हैं पिछले लगभग 08 वर्षों से उत्तराखंड में पत्रकारिता क्षेत्र में काम कर रहे शाहनूर अली हर छोटी बड़ी खबर को समाचार पत्र में स्थान देकर शासन तक उस आवाज को पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

वहीं गदरपुर क्षेत्र में भी अपनी एक पहचान बनाई है जिनके द्वारा हर छोटी बड़ी खबर को मौके पर पहुंचकर बड़ी बारीकी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाता है।

    इस दौरान थाना अध्यक्ष भुवन चंद जोशी,प्रभारी निरीक्षक अभि सूचना इकाई रिजवान खान, उप निरीक्षक ओम प्रकाश, एस आई राकेश कठायत, उप निरीक्षक भूपेंद्र रसवाल, उप निरीक्षक बसंत कुमार, उप निरीक्षक कुसुम रावत, उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर,आरक्षी भुवन गीरि, कांस्टेबल इरशाद उल्ला, मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश पाल, मीडिया क्लब संरक्षक विकास तनेजा, सचिव राकेश अरोरा, कोषाध्यक्ष शाहनूर अली, गौरव बत्रा, राजेंद्र छाबड़ा, उमर अली, सुरेंद्र चावला, रिजवान अली, रामपाल, बिपुल प्रजापति, निशांत गुप्ता, सचिन गुप्ता, नसरुद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे। 

 

Advertisement
Advertisement