Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और आपूर्ति में आई रुकावट की वजह से पूरी दुनिया में तेल और गैस की कमी हो गई है. भारत भी इस संकट से अछूता नहीं है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा बाहर से मंगाता है. इन्हीं सब को देखते हुए केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है. दरअसल, सरकार ने केरोसिन यानी मिट्टी के तेल की सप्लाई के नियमों में ढील दी है.

21 राज्यों में शुरू होगी केरोसिन की सप्लाई

सरकार के नए फैसले के मुताबिक, 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) के तहत 60 दिनों के लिए केरोसिन की अतिरिक्त आपूर्ति की जाएगी. इसमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे बड़े राज्य भी शामिल हैं. इसका मकसद यह है कि जिन लोगों को गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें वैकल्पिक ईंधन मिल सके. इससे खासकर ग्रामीण और कम आय वाले परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है.

पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन

सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए कुछ पेट्रोल पंपों को केरोसिन स्टोर और बेचने की अनुमति दी है. हर पेट्रोल पंप पर अधिकतम 5,000 लीटर तक केरोसिन रखा जा सकेगा और हर जिले में दो पंपों को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी. इस फैसले का मकसद सप्लाई को तेज करना और लोगों तक आसानी से केरोसिन पहुंचाना है, ताकि लंबी लाइनों और कमी की समस्या से बचा जा सके।

Advertisement
Advertisement