Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गूलरभोज रोड पर “Mr Yum” आईस्क्रीम पार्लर का नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर द्वारा हुआ भव्य शुभारम्भ

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। गूलरभोज रोड पर स्थित अक्षय आहुजा के नये प्रतिष्ठान “Mr Yum” आईस्क्रीम पार्लर का आज भव्य शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष

दीपक बेहड़ ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, सोनू गुम्बर, अनु ग्रोवर, दीपक ग्रोवर, रितु गुम्बर और आकाश कोचर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह नया आईस्क्रीम पार्लर क्षेत्रवासियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करेगा।
समस्त परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रभु से प्रार्थना की गई कि यह प्रतिष्ठान निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे और सफलता के नए आयाम स्थापित करे।

Advertisement
Advertisement