Spread the love

क्षतिग्रस्त डिवाइडर से टकराई बाइक, एक घायल—स्थानीय लोगों में आक्रोश
आखिर इसका जिम्मेदार कौन

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर खबर। नैनीताल हाईवे पर सब्जी मंडी गेट के सामने गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, शिवनगर ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 9 निवासी सचिन राठौर (16) पुत्र नरेश राठौर अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। रात करीब 11:30 बजे सब्जी मंडी गेट के सामने क्षतिग्रस्त डिवाइडर से निकले लोहे के एंगल अचानक उनकी बाइक के सामने आ गए।
बताया जा रहा है कि तेज धार वाला लोहे का एंगल सचिन की गर्दन में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके साथी को चेहरे पर चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक का बड़ा भाई नितिन राठौर, माता-पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर जुट गए।
समाजसेवी संजय ठुकराल एवं गगन ग्रोवर भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। सूचना पर रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक जीवन सिंह मौके पर पहुंचे और शव को एंबुलेंस के माध्यम से मोर्चरी भिजवाया गया।
घटना स्थल पर खून के निशान, लोगों में रोष
बाद में समाजसेवी संजय ठुकराल घटना स्थल पर पहुंचे, जहां सड़क पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से हाईवे की सड़क खुदी पड़ी है और डिवाइडर क्षतिग्रस्त हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
लोगों ने प्रशासन और संबंधित ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई, जिसका खामियाजा एक मासूम की जान देकर चुकाना पड़ा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!