Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

गदरपुर खबर। शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे एक कत्लखाने पर पुलिस ने छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में मांस बरामद करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह मेहरा पुलिस टीम के साथ इस्लामनगर कब्रिस्तान स्थित मीट मार्केट पहुंचे। यहां छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति भागने की कोशिश करता मिला, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
मौके की तलाशी लेने पर चार प्लास्टिक के कट्टों में करीब 31 किलो मांस एवं अन्य अवशेष बरामद हुए। इसके अलावा चापड़, छुरी और लकड़ी का गुटका भी मिला, जिससे अवैध रूप से पशु वध किए जाने की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नसीम (42) निवासी इस्लामनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अवैध रूप से मांस बेचने की बात स्वीकार की है।
मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक द्वारा प्राथमिक जांच में बरामद मांस को भैंस का बताया गया। पुलिस ने मांस के सैंपल लेकर सील कर जांच के लिए भेज दिए हैं।
पुलिस ने आरोपी एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!