Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अपराध/काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में 25 मार्च 2026 को सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कलकत्ता चौराहे से कुआं खेड़ा मार्ग पर श्मशान घाट के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका।
तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक 15 बोर का अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखा हुआ था।
पुलिस ने आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र नूर हसन निवासी ग्राम रायपुर मजरा हसीन गंज, थाना स्वार, जनपद रामपुर (उ.प्र.), उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में की है। आरोपी को धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंध में कोतवाली गदरपुर में मुकदमा संख्या 97/2026 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
बरामदगी
एक अवैध तमंचा (15 बोर)
एक जिंदा कारतूस (15 बोर)
पुलिस टीम
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजय कुमार (प्रभारी चौकी सकेनिया), हेड कांस्टेबल चैतन्य सुयाल एवं कांस्टेबल जीवन चंद्र शामिल रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!