Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गदरपुर में गैस कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, SDM ऋचा सिंह की छापेमारी में 10 सिलेंडर जब्त

गदरपुर में गैस कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, SDM ऋचा सिंह की छापेमारी में 10 सिलेंडर जब्त

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर में गैस कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में SDM ऋचा सिंह ने आज गदरपुर स्थित गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित समाधान के लिए नोडल अधिकारी एवं गैस एजेंसी संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रशासन को सूचना मिली कि कुछ लोग बार-बार लाइन में लगकर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं।

गदरपुर में गैस कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, SDM ऋचा सिंह की छापेमारी में 10 सिलेंडर जब्त

मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम ने संबंधित व्यक्ति के घर पर छापेमारी की, जहां से 10 गैस सिलेंडर और पासबुक बरामद कर जब्त किए गए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पूर्ति विभाग के माध्यम से आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
SDM ऋचा सिंह ने आमजन से अपील की कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
👉 प्रशासन की इस सख्ती से कालाबाजारी करने वालों में दहशत, आम जनता को मिली बड़ी राहत।

Advertisement
Advertisement