Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में 17 मार्च 2026 की रात्रि को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर सरदार नगर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर आरोपी मनोज कुमार (37 वर्ष) पुत्र जनक प्रसाद निवासी ग्राम आर्यनगर, गदरपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
👉 बरामदगी का विवरण:
एक अवैध तमंचा 315 बोर
एक जिंदा कारतूस
👉 पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक
उपनिरीक्षक विजय कुमार (प्रभारी चौकी सकैनिया)
हेड कांस्टेबल चैतन्य सुयाल
कांस्टेबल राजेन्द्र बिष्ट
कांस्टेबल मोहन भट्ट
कांस्टेबल जीवन फुलेरा
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!