Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन दिवसीय मतुआ महामेला व महावारुणी स्नान पर काबल सिंह ने दी शुभकामनाएं

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

दिनेशपुर खबर। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि काबल सिंह ने पावन तीन दिवसीय मतुआ महामेला एवं महावारुणी स्नान के शुभ अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में काबल सिंह ने कहा कि यह पवित्र पर्व आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गुरुचाँद-हरिचाँद ठाकुर की कृपा से यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
काबल सिंह ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मेले एवं स्नान पर्व में सहभाग करें तथा समाज में आपसी भाईचारे को और मजबूत बनाएं

Advertisement
Advertisement