Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रुद्रपुर में बढ़ते नशे और अवैध हथियारों पर सख्ती की मांग, पूर्व विधायक ठुकराल ने एसएसपी से की मुलाकात

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर खबर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से मुलाकात कर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार और अवैध तमंचों की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और इन गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
मुलाकात के दौरान ठुकराल ने एसएसपी को बताया कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिसका नकारात्मक प्रभाव युवाओं और समाज पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण अपराधों में भी वृद्धि हो रही है, इसलिए इस पर प्रभावी अंकुश लगाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने क्षेत्र में अवैध तमंचों की उपलब्धता और उनके दुरुपयोग के मामलों पर भी चिंता व्यक्त की। ठुकराल ने कहा कि अवैध हथियारों के कारण कानून व्यवस्था प्रभावित होती है और आम लोगों में भय का माहौल बनता है, इसलिए पुलिस को ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
पूर्व विधायक ने नाबालिग बच्चों के उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों को भी एसएसपी के सामने उठाया और कहा कि समाज में इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
इस पर एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि पुलिस इन सभी मामलों को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अवैध नशे, अवैध हथियारों और बच्चों के उत्पीड़न जैसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement