Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड

9917322413

गदरपुर। वार्ड नं. 7 गूलरभोज रोड पर अनिल कुमार द्वारा स्थापित नए प्रतिष्ठान “Mr. Shake & Waffle” का विधिवत शुभारम्भ पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू ने फीता काटकर किया। शुभारम्भ अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
इस दौरान वार्ड नं. 7 के सम्मानित सभासद मुकेश चावला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अनिल कुमार को नए प्रतिष्ठान की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के नए व्यवसाय खुलने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अनिल कुमार का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया।
नए प्रतिष्ठान के शुभारम्भ से वार्ड नं. 7 में खुशी का माहौल है और लोगों में नए स्वाद का आनंद लेने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!