Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गदरपुर में ‘अतिक्रमण’ पर सियासत गरम, “नोटिस का सम्मान कर खुद हटाएं कब्जा” — सुमित्र भुल्लर

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। गदरपुर में विधायक के कैंप कार्यालय पर कथित अतिक्रमण को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। मामले में अरविंद पांडेय पर प्रशासनिक नोटिस की चर्चा के बीच युवक कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। सुमित्र भुल्लर ने बयान जारी कर कहा कि यदि प्रशासन ने नोटिस दिया है तो उसका सम्मान करते हुए विधायक को स्वयं अतिक्रमण हटाकर मिसाल पेश करनी चाहिए।
भुल्लर ने कहा, “जनप्रतिनिधि कानून से ऊपर नहीं होते। जब आम नागरिकों से नियमों के पालन की अपेक्षा की जाती है, तो चुने हुए प्रतिनिधियों को आगे बढ़कर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।” उन्होंने पूर्व में लगे जमीन कब्जे के आरोपों का जिक्र करते हुए भी स्पष्टता की मांग की और कहा कि पारदर्शिता ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की असली ताकत है।
युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए जोड़ा, “कानून सबके लिए समान है—चाहे वह आम आदमी हो या विधायक। नोटिस को औपचारिक कागज़ न समझा जाए, बल्कि जवाबदेही का दस्तावेज़ माना जाए।”
गदरपुर की राजनीति में इस मुद्दे ने नई बहस छेड़ दी है। अब निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई और विधायक की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। क्या नोटिस पर अमल होगा या बयानबाज़ी ही चलती रहेगी—यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।

Advertisement
Advertisement