Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओम बापू मंदिर में 39वां महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। ओम बापू मंदिर में परम पूज्यनीय गुरु मां मिथलेश जी के पावन सानिध्य में 39वां महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का भव्य शुभारंभ मंगलवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ। प्रातः 9:00 बजे श्री रामचरितमानस जी के पाठ एवं कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर प्रांगण से की गई।

ओम बापू मंदिर में 39वां महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा आगंतुकों के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।

ओम बापू मंदिर में 39वां महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

संत सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न संत-महात्माओं के प्रेरणादायी प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संत श्री कल्याण दास जी सेवा समिति, गदरपुर द्वारा किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।
इस अवसर पर कृष्ण लाल अनेजा ओमप्रकाश डुमडा किशन लाल सुधा, बंशीधर गुम्बर, आशु गुम्बर, मदन गुम्बर, अशोक बांगा गुलशन मुरादिया, बाबू अनेजा, हरबंस कालड़ा, ओमप्रकाश दुआ, बलदेव अनेजा, अशोक भसीन, केवल दुआ, संजीव झाम, शैंकी दुआ, कविता दुआ, राधा अनेजा, रानी अनेजा, ज्योति अनेजा, चारु चावला, नील कोचर, कविता ढींगरा सहित अनेक श्रद्धालुओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Advertisement
Advertisement