
(9917322413)
गदरपुर। आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष महोदय मनोज गुम्बर ‘मिन्टू’ द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। दोपहर 1:00 बजे आयोजित इस वार्ता में अध्यक्ष ने पत्रकारों के समक्ष नगर विकास, आगामी धार्मिक पर्व की व्यवस्थाओं तथा जन-कल्याणकारी शिविर को लेकर तीन प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महोदय ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर समस्त नगरवासियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि विगत एक वर्ष में शहर के सभी 11 वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर व्यापक विकास कार्य कराए गए हैं। कुल 8 करोड़ 58 लाख 27 हजार रुपये की लागत से शहर में सड़कों व पार्कों का जाल बिछाया गया, नालियों का निर्माण कराया गया तथा अन्य आवश्यक निर्माण कार्य पूर्ण किए गए। उन्होंने पुनः संकल्प दोहराया कि गदरपुर को आदर्श नगर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की भारी संख्या गदरपुर मार्ग से होकर गुजरती है। श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए दिनांक 15-02-2026 तक यात्रा मार्ग पर स्थित सभी मांस-मछली की दुकानें एवं संबंधित रेस्टोरेंट पूर्णतः बंद रहेंगे। इस अवधि में किसी भी प्रकार का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही अध्यक्ष जी ने सचिव, जिला विकास प्राधिकरण के साथ हुई वार्ता का उल्लेख करते हुए बताया कि गदरपुर थाने के समीप जिला विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित पार्किंग को शीघ्र ही नगर पालिका को हस्तांतरित करने की कार्यवाही की जाएगी। वहां सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया जल्द प्रारंभ होगी। इसके अतिरिक्त नगर के अन्य सभी वार्डों में स्थित सार्वजनिक शौचालयों का कायाकल्प कर स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाएगा।









