Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अटल पेंशन योजना को लेकर रुद्रपुर में सामुदायिक संपर्क एवं समीक्षा बैठक
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)



अटल पेंशन योजना को लेकर रुद्रपुर में सामुदायिक संपर्क एवं समीक्षा बैठक

रुद्रपुर। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तराखण्ड एवं जिला अग्रणी बैंक, उधम सिंह नगर द्वारा सोमवार को होटल सोनिया, रामपुर रोड, रुद्रपुर में अटल पेंशन योजना (APY) – सामुदायिक संपर्क एवं समीक्षा बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र व वंचित वर्ग के अधिकाधिक लोगों को पेंशन योजना से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री ममता शंकर, पूर्णकालिक सदस्य (अर्थशास्त्र) तथा विशेष अतिथि श्री के.आर. दौलथ अली खान, महाप्रबंधक, PFRDA उपस्थित रहे। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, डीजीएम एसबीआई राजीव रंजन सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
PFRDA के प्रबंधक निशांत आनंद ने प्रस्तुति के माध्यम से योजना की जानकारी दी।
बैठक में APY नामांकन बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, नैनीताल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, आईडीबीआई बैंक एवं इंडियन ओवरसीज बैंक को वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
अटल पेंशन योजना को लेकर रुद्रपुर में सामुदायिक संपर्क एवं समीक्षा बैठक
Advertisement
Advertisement