

9917322413
गदरपुर। नगर पालिका गदरपुर में कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बजट को उन्नत भारत और खुशहाल भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला बताया।
गुंजन सुखीजा ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम है, जिसमें विकास और लोक-कल्याण का संतुलन स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। अंत्योदय के संकल्प को मजबूती देने वाला यह बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य करेगा।
इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष गुंबर, राजेश गुंबर (मिन्नी) सहित सम्मानित सभासदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






