Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

काशीपुर। काशीपुर की राजनीति में उस वक्त भूकंप आ गया जब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजसेवी गगन कंबोज ने मेयर दीपक बाली पर सीधा और बेहद कड़ा हमला बोला। कंबोज के तीखे आरोपों से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

गगन कंबोज ने दो टूक शब्दों में कहा,  “कि अगर सुखवंत सिंह सुसाइड मामले की सीबीआई जांच हो जाए, तो मेयर दीपक बाली को जेल जाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।” कंबोज ने मेयर के “जनता ने जिताया” वाले दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अगर दीपक बाली में जरा भी नैतिक साहस है, तो वे किसी मंदिर में जाकर हाथ रखकर कसम खाएं कि उन्हें जनता ने ही निष्पक्ष तरीके से चुनाव जिताया है। “अगर वो कसम खा लें, तो हम अपना बयान वापस लेने को तैयार हैं,” कंबोज ने ललकारते हुए कहा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गगन कंबोज ने आरोप लगाया कि नगर निगम आज भ्रष्टाचार, दबाव और पर्दे के पीछे चल रहे सौदों का अड्डा बन चुका है। उन्होंने कहा कि सच्चाई से भागने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब जनता सब देख रही है और जवाब मांग रही है। कंबोज ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदेश में किसी के साथ अन्याय होगा, तो सड़क से लेकर कोर्ट तक आवाज उठाई जाएगी। “अब यह सिर्फ राजनीति नहीं, जनता के हक और सम्मान की लड़ाई है,” गगन कंबोज के इस आक्रामक बयान के बाद काशीपुर की राजनीति में उबाल है और अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि मेयर दीपक बाली इस चुनौती का क्या जवाब देते हैं।

Advertisement
Advertisement