Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा शनिवार को नगर स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर में एक दिवसीय शीत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आरएसएस कार्यकर्ता शामिल हुए।

गदरपुर में आरएसएस का शीत शिविर का आयोजन

     06 जनवरी शनिवार को दोपहर 03 बजे से 07 जनवरी दोपहर तक के एक दिवसीय शीत शिविर उद्घाटन सत्र डा. संजय जोशी द्वारा लिया गया, विद्यालय के खुले मैदान में शारीरिक व्यायाम, योग, बौद्विक एवं विविध रात्रि कार्यक्रमों का आयोजन पहुंचे कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
      इस दौरान देश में आरएसएस की भूमिका तथा मानवीय सेवा पर प्रकाश डाला। बताया आरएसएस द्वारा संचालित विद्यालय में नैतिकता के साथ संस्कार की भी शिक्षा बच्चों को दी जाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता देश के विभिन्न जगहों पर आयी आपदा में सहयोग के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। शीत शिविर रविवार दोपहर 02 बजे भोजन के उपरान्त समाप्त हुआ।
    शीत शिविर में वर्ग पालक रामप्रासाद ध्यानी, वर्ग कार्यवाह सुबोध शर्मा, पंकज सेतिया, दीपक सुधा, जीवन जोशी, धीरज पंत एवं अन्य स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement