Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
दिल्ली विस्फोट पर सीएम धामी की संवेदना, उत्तराखण्ड में हाई अलर्ट — सीमाओं पर कड़ी निगरानी के निर्देश।उत्तराखंड पर्यटन
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413
देहरादून, 10 नवम्बर 2025।
(संवाद सूत्र )मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक बताया है। उन्होंने घटना में हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है और देश के हर नागरिक को सावधानी एवं सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता है।घटना के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक (DGP) को राज्यभर में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखने, पूरी सतर्कता बरतने और राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, साथ ही हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।
  मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दिल्ली विस्फोट पर सीएम धामी की संवेदना, उत्तराखण्ड में हाई अलर्ट — सीमाओं पर कड़ी निगरानी के निर्देश।उत्तराखंड पर्यटन
Advertisement
Advertisement