Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। 500 वर्षों के लंबी प्रतीक्षा एवं संघर्षों के बाद आगामी 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजन के उपलक्ष में जिले के हर हिन्दू परिवार तक अयोध्या में पूजित अक्षत भगवान श्री राम के चित्र व आमंत्रण पत्रक पहुंचाएं जा रहे हैं।
    इसी क्रम में वार्ड न. 07 में पूजित अक्षत भगवान श्री राम के चित्र व आमंत्रण पत्रक घर घर पहुॅचाये गये। इस दौरान टीम ने लोगों से अपील की है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर समस्त श्री राम भक्त जन अपने-अपने नजदीकी मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना करें और इस 22 जनवरी को दिवाली के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
   इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय नरेश हुडिया, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक छाबड़ा, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, मनोज मक्कड़, हिमांशु हुडिया, श्यामसुंदर एवं विपिन सैनी आदि राम भक्त मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement