Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण के अक्षत वितरण के लिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और भाजपा सहित संघ के अन्य अनुषांगिक संगठन घर घर दस्तक देकर अक्षत का वितरण कर रहे है।
इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में वार्ड न. 11 ज्ञान विहार कालोनी में टीम द्वारा अक्षत का वितरण किया गया।
इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष गुन्जन सुखीजा ने बताया कि पूजा में जो सबसे विशेष सामग्री चढ़ाई जाती है वह अक्षत है यानी चावल, फूल जी हां किसी भी देवी देवता की पूजा हो तो उस पूजा के दौरान अक्षत चढ़ाने को बोला जाता है।

घर घर पहुॅचाये जा रहे अक्षत, वार्ड 11 में अक्षत वितरण किया
    बताया कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के बैनर तले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण के लिए अक्षत वितरण का कार्यक्रम भी नववर्ष 01 जनवरी से पूरे देशभर में शुरू हो गया है। अक्षत वितरण में केवल संघ या विहिप ही नहीं बल्कि भाजपा सहित सभी अनुषांगिक संगठनों को जोड़ा गया है। विधायक, सांसद, मंत्री और बड़े पदाधिकारी भी घर घर जाकर अक्षत वितरण कर रहे है। बताया कि अक्षत और रामलला का चित्र वितरित करते समय 550 साल पुराना सपना अब साकार हुआ है, इस बारे में भी बताया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से ही इस संघर्ष में सफलता हासिल हुई है।

Advertisement
Advertisement