Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रिपोर्ट -सागर धमीजा)

गदरपुर में धूमधाम से निकला नगर कीर्तन

गदरपुर। गुरु गोविंद सिंह जयंती पर नगर कीर्तन का आयोजन नववर्ष पर 3 जनवरी 2024 दिन बुधवार को गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार ग्राम महतोष तहसील गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड में किया गया। इससे पूर्व गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी भाई कृपाल सिंह द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सहज पाठ के भोग एवं अरदास की गई, तत्पश्चात गुरुद्वारा नवाबगंज के रागी भाई हरजीत सिंह, गुरदीप सिंह एवं बलविंदर सिंह तथा गुरुद्वारा सिंह सभा गदरपुर के रागी भाई बेयंत सिंह, मंगल सिंह एवं परमजीत सिंह द्वारा कीर्तन भाई राजेंद्र सिंह एवं करनैल सिंह द्वारा कथा की गई।

गदरपुर में धूमधाम से निकला नगर कीर्तन

   कार्यक्रम का संचालन सरदार बलकार सिंह, प्रतपाल सिंह और इकबाल सिंह ने किया। इस दौरान गुरु के लंगर की सेवा दिनभर चलती रही। भोग एवं अरदास के उपरांत गुरु गोविंद सिंह जयंती पर आयोजित नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रेम नगर मोड़, बाईपास होते हुए ग्राम मुकुंदपुर, ग्राम बरीराई मुकंदपुर डेरा,गोपाल नगर चौक, सेंट मैरी, गूलरभोज रोड से मुख्य मार्ग होते हुए सायंकाल 5 बजे गुरुद्वारा सिंह सभा गदरपुर में संपन्न हुआ नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के साथ कीर्तन करते शब्दी जत्थे, पंच प्यारे भाई दर्शन सिंह, परमजीत सिंह, सुखमीत सिंह, मलूक सिंह, अवतार सिंह इसके अलावा खालसा फौज में अमरीक सिंह,पारस सिंह, संदीप सिंह, हरविंदर सिंह,गुरु आशीष सिंह,अमृतपाल सिंह, जयदीप सिंह, मनिंदर सिंह, प्रदीप सिंह, अमनप्रीत सिंह, बलविंदर सिंहगदरपुर में धूमधाम से निकला नगर कीर्तन शामिल थे।

गदरपुर में धूमधाम से निकला नगर कीर्तन

   नगर कीर्तन में बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा, फेयरलेस खालसा गतका अखाड़ा की टीमों ने गतके के हैरतअंगेज करतब दिखाये वही बैंड बाजे, शब्द कीर्तनी जत्थे, सेवा करते श्रद्धालु, पुष्प वर्षा एवं सफाई व्यवस्था करते श्रद्धालु,गुरु नानक पब्लिक स्कूल गदरपुर, श्री गुरु हरगोबिंद पब्लिक स्कूल खेमपुर, गुरुनानक पब्लिक स्कूल श्री नानकमत्ता साहिब एवं श्री गुरु हरगोविंद साहिब पब्लिक स्कूल अब्दुल्ला नगर के बच्चे एवं स्टाफ सहित अन्य स्कूली बच्चे शामिल हुए नगर कीर्तन में जगह-जगह ग्राम नजदीकी ग्रामों के श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण के साथ सेवा की गई। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने  नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं की बढ़ चढ़कर करके सेवा की।

गदरपुर में धूमधाम से निकला नगर कीर्तन

   इस दौरान सरदार बलकार सिंह, कृपाल सिंह नौनिहाल सिंह विधायक अरविंद पांडे, कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष गुरविंदर सिंह विर्क, शैलेंद्र शर्मा, गुरुद्वारा गुरु हरगोबिंद सर के मुख्य सेवादार बाबा अनूप सिंह, सरदार, सिंह जगीर सिंह, हरविंदर सिंह ग्रोवर, साहब सिंह, नरेंद्र सिंह ग्रोवर, हरि सिंह, सादा सिंह, ज्ञान सिंह, हरभजन सिंह सैनी,भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, सतीश चुघ, अनिल जेटली, सुरेश खुराना, व्यापार मंडल के दीपक बेहड़,राहुल अनेजा, संदीप चावला, मुकुल, सागर, संजीव झाम, गुलाम गौस, तारिक उल्ला, मनोज गुंबर, जरनैल सिंह, आशा, सिमरन कौर, हरजीत कौर, मानसी, परविंदर कौर, ज्योति, अंजू, सीमा, आरती, हरजिंदर कौर सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। थानाध्यक्ष भुवन चंद जोशी के नेतृत्व में एस आई कुसुम रावत, एस आई ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ तत्परता से सेवाएं प्रदान करके यातायात व्यवस्था सुचारू की गई। 

Advertisement
Advertisement