Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रिपोर्ट : सागर धमीजा)

वार्ड 02 में वितरित किए पूजित अक्षत

गदरपुर। श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत का वितरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया जा रहा है, इस दौरान वार्ड नं 02 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रामनगरी अयोध्या से आए अक्षत को वार्ड वासियों के घर पहुंचाया गया।

वार्ड 02 में वितरित किए पूजित अक्षत

    इस दौरान योगेंद्र कुमार शर्मा ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 से 15 जनवरी तक क्षेत्र के प्रत्येक गांव में राम मंदिर निमंत्रण एवं अक्षत प्रत्येक घर में पहुंचाए जाएंगे। 

   उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन नगर में आनंद उत्सव मनाया जाएगा। मंदिरों में पूजन-अर्जन के साथ हर घर में दिवाली मनाई जाएगी।  कार्याकर्ता इसके लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। 

    इस मौके पर योगेंद्र कुमार शर्मा, सीताराम चौहान, नंदकिशोर, अशोक मौर्य, रविंद्र चौहान, आनंद प्रकाश अन्य रामसेवकों ने भाग लिया

Advertisement
Advertisement