Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तहसीलदार गदरपुर द्वारा गदरपुर क्षेत्र के फर्टिलाइजर की दुकानों पर औचक छापेमारी की
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413,,

रुद्रपुर (सू०वि,) । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में तहसीलदार गदरपुर द्वारा गदरपुर क्षेत्र के फर्टिलाइजर की दुकानों पर औचक छापेमारी की। कृष्णा फर्टिलाइजर्स, सकैनिया रोड, गदरपुर तथा कुष्णा इन्टरप्राइजेज आवास विकास गदरपुर का औचक निरीक्षण किया। उक्त दोनों प्रतिष्ठानों पर नीम लेपित यूरिया के स्टॉक की जाँच की गयी। कृष्णा फर्टिलाइजर्स में नीम लेपित यूरिया का स्टॉक अभिलेखों के अनुसार शून्य पाया गया। इसके साथ ही कृष्णा इन्टरप्राइजेस के कार्यालय की जाँच करने पर वहाँ किसी भी प्रकार का कोई भी स्टॉक व रिकॉर्ड नहीं पाया गया, जिससे भौतिक व अभिलेखों का मिलान किया जा सके। फर्म के स्वामी द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा समस्त स्टॉक का वितरण रुद्रपुर ट्रेन स्टॉक से किया जाता है। संबंधित फर्म द्वारा सभी रिकॉर्ड्स को मंगवाकर उपलब्ध कराया गया जिन्हें अग्रिम कार्रवाई हेतु नियंत्रण में ले लिया गया है। निरीक्षण के दौरान लीन चन्द्रा तहसीलदार, खण्ड विकास प्रभारी कृषि अनिल अरोड़ा, सहायक कृषि अधिकारी शकील अहमद व राजस्व उप निरीक्षक शामिल रहे।

गुरु रामदास प्रॉपर्टीज हमारे यहां दुकान मकान जमीन बेचने व खरीदने के लिए संपर्क करें 9917322413
Advertisement
Advertisement