Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। नेशनल हाईवे में लोगों को ले जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर डिवाडर को पार कर दूसरी तरफ आ रही स्कूल बस से टकरा गई। टक्कर में बस सड़क पर पलट गई जबकि ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे नाले को पार कर खेत में जा घुसी। हादसे में ट्राॅली पर बैठीं चार महिलाएं चोटिल हो गईं। वहां से गुजर रहे विधायक तिलकराज बेहड़ और उनके सुरक्षाकर्मियों ने चोटिल महिलाओं को घटनास्थल के पास स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के समय स्कूल बस में बच्चे नहीं थे।

   Vशनिवार सुबह सितारगंज से करीब 25 महिला और पुरुष ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार होकर गदरपुर जा रहे थे। शिमला पिस्तौर पर चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर ट्राॅली डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ से आ रही स्कूल बस से टकरा गई। हादसा भयानक था कि स्कूल बस को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्राॅली सड़क से नीचे स्थित खेत पर जा पहुंची। इससे उसमें सवार चार महिलाएं चोटिल हो गईं। स्कूल बस में बच्चे नहीं होने से हादसा बच गया। इसी बीच किच्छा जा रहे विधायक बेहड़ और उनके सुरक्षा कर्मियों ने चोटिल महिलाओं को नजदीक के निजी अस्पताल में पहुंचाया। विधायक ने बताया कि सभी लोग गदरपुर के मोतीपुर गांव में एक गमी में जा रहे थे। अगर ट्रैक्टर ट्राॅली पलटती या बस में बच्चे होते तो हादसा बड़ा हो सकता था।

Advertisement
Advertisement