Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। किच्छा मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने युवक के दोनों पैरों को रौंदता हुआ मौके से फरार हो गया। युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने घायल युवक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
     जानकारी के अनुसार गांव रामनगर बगवाड़ा चैकी के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि 16 दिसंबर की रात्रि साढ़े दस बजे उसका भाई अरविंद कुमार और रविंद्र कुमार बाइक संख्या यूके 06 सीबी 2942 से किसी कार्य के लिए बाजार की ओर जा रहे थे कि अचानक तीन पानी मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक संख्या यूपी22टी7976 ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उसका भाई अरविंद नीचे गिर गया और ट्रक चालक ने ट्रक रोकने की बजाए ट्रक को तेज गति से भागना शुरू कर दिया और ट्रक का टायर उसके भाई के पैरों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। घायल अवस्था में भाई को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक के दोनों पैरों की हालत बेहद खराब बताते भाई को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।