Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, बस समाई उफनती अलकनंदा में
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, बस समाई उफनती अलकनंदा में
उत्तराखंड( संवाद सूत्र) के बद्रीनाथ हाईवे पर स्थित घोलतीर में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक बस, जिसमें 20 से 25 यात्री सवार बताए जा रहे हैं, उफनती अलकनंदा नदी में जा समाई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, बस समाई उफनती अलकनंदा में
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद 5 लोग किसी तरह पहाड़ी पर चढ़कर जान बचाने में सफल रहे हैं। बाकी यात्रियों की खोजबीन युद्ध स्तर पर की जा रही है। SDRF, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी बारिश के कारण हाईवे पर फिसलन बढ़ गई थी।घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के इलाकों से भी लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्यों में हाथ बंटाने लगे। अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।
फिलहाल प्रशासन ने नदी के आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। यात्रियों की सही संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

टेंपो-ट्रेबलर दुर्घटना में घायल लोग

1-    दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
2-    हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
3-    ईश्वर सोनी, निवासी ई  202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
4-    अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
5-    सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
6-    भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
7-    पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
8-    सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

Advertisement