Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

 गदरपुर। पालिका के वार्ड नंबर तीन गांधीनगर में 3 लाख की लागत से तैयार होने वाली पुलिया का निर्माण कार्य पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर मिंटू द्वारा नारियल फोड़कर प्रारम्भ कराया गया। 

   पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ने कहा कि पुल निर्माण कार्य नहीं होने से वार्डवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कहा कि बरसात के समय वार्ड वासियों के साथ साथ आवागमन करने वाले लोगों को पानी भराव की समस्या से जूझना पड़ता था। यह पुलिया अब पानी की निकासी के लिए जीवन रेखा साबित होगी। इससे जलभराव की स्थिती भी पैदा नही होगी। कहा कि शहर में विकास कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। 

   इस दौरान वार्ड न 3 के सभासद सचिन गुप्ता, सभासद प्रतिनिधी संतोष गुप्ता, रिजवान अली, कुंवर पाल, अहमद सेन, नवाब खान, जीनस मसीह आदि वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।