Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

बाजपुर।  केलाखेड़ा तहसील के ग्राम भउआ नगला स्थित मशरूम फैक्ट्री में कल शाम लगभग 7 बजे एक हादसा हो गया, जब फैक्ट्री में लगे रैक टूटकर गिर पड़े। इस घटना में 23 मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिलते ही जिला आपदा कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।

बाजपुर मशरूम फैक्ट्री हादसे में जिला प्रशासन की तत्परता से बची कई जानें, डीएम ने दिए जांच की सख्त निर्देश

    जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व फायर विभाग की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय नागरिकों के सहयोग से फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस अभियान में प्रशासन की तत्परता के चलते कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

    घटना में 14 मजदूर घायल हुए, जिनमें से 7 की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेज दिया गया। दुर्भाग्यवश, एक मजदूर की मृत्यु की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया स्वयं जिला अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया। 

   डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिन्हा को स्पष्ट निर्देश दिए कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी को यह निर्देशित किया गया कि पीड़ित परिवारों के लिए रहने और भोजन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक मजदूर के परिजनों से भदौरिया ने व्यक्तिगत रूप से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की और आश्वासन दिया कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

  इस दौरान उपजिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आरके सिन्हा सहित अन्य अधिकारी व चिकित्सक मौजूद थे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।