Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

हल्द्वानी (संवाद सूत्र)। नदियों में खनन रॉयल्टी और गाड़ियों की फिटनेस निजी हाथों में देने के विरोध में हल्द्वानी के खनन कारोबारी पिछले कई दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। खनन कारोबारियों ने मंगलवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में एकत्रित होकर सड़कों पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। प्रर्दशनकारी सड़कों पर अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। खनन कारोबारियों ने अर्धनग्न होकर सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क पर उतरे खनन कारोबारियों का कहना है कि तीन महीने बाद भी गौला नदी पर खनन का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। खनन कारोबारियों का कहना है कि सरकार ने अब खनन रॉयल्टी को निजी हाथों में दे दिया है जिसके चलते उनके कारोबार पर संकट खड़ा होने लगा है। पूर्व में सरकारी एजेंसी के माध्यम से नदियों से खनन कार्य होता रहा है लेकिन अब सरकार ने इसमें बदलाव किया है। जिसके चलते उनके ऊपर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। खनन कारोबारियों ने प्रर्दशन कर सरकार से सख्त लहजे में कहा कि पूर्व की भांति ही नदियों से खनन कराया जाए। इसके साथ ही फिटनेस को भी परिवहन विभाग द्वारा कराया जाए। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो वो सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।