Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

गदरपुर। क्षेत्र में विद्युत चोरी रोकने के लिए हल्द्वानी विद्युत सर्तकता विभाग द्वारा छापा अभियान चलाया गया। जिसके तहत छह लोगों को सीधे विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। सहायक अभियन्ता (सर्तकता) पुनीत कुमार, अवर अभियन्ता (सर्तकता) श्रीमती नेहा, उपखंड अधिकारी संजय चैहान, अवर अभियन्ता हरजीत सिंह के नेतृत्व में छापा अभियान चलाया गया। जिसके चलते गूलरभोज रोड स्थित बॉबी सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, वार्ड नंबर पांच प्रीत विहार कालोनी निवासी डा. राजेश अरोरा पुत्र अज्ञात, रामजी कालोनी गदरपुर निवासी बल्देव राज पुत्र वजीर चन्द, रामजी कालोनी गदरपुर निवासी रामलाल मिगलानी पुत्र खुशी राम, रामजी कालोनी गदरपुर मंगल बत्रा पुत्र अज्ञात, वार्ड नंबर पांच प्रीत कालोनी निवासी आशा रानी पुत्र किशन लाल के यहां विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। छापा अभियान से नगर में हड़कम्प मच गया। अधिकारियों ने बताया कि चोरी पकड़े गये उपभोक्ताओं के खिलाफ थाना गदरपुर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवायी जायेगी।

Advertisement