Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर (सागर धमीजा)। पालिका के अंतर्गत वार्ड संख्या न. 5 और वार्ड न.6 मे माननीय सांसद अजय भट्ट जी व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल द्वारा संयुक्त रूप से पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर की मौजूदगी में  वार्ड 5 में करीब 4.42 लाख की लागत एवं वार्ड 6 में 6.66 लाख रुपए की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

सांसद अजय भट्ट ने सड़कों का किया शिलान्यास

सांसद अजय भट्ट ने सड़कों का किया शिलान्यास

    इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि बीजेपी सरकार में क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए मूलभूत सुविधा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्प बद्ध है। पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ने कहा कि माननीय सांसद महोदय द्वारा आवास विकास के वार्ड नंबर 5 में 4.42 लाख की लागत से अरुण यादव के घर से रामनारायण के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य और वार्ड नंबर 6 में कौशिक जी के मकान से अभिमन्यु सिंह के मकान तक 6.66 लाख रुपए की लागत से टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्य दो सड़कों के निर्माण कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने सांसद अजय भट्ट नि और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ट धामी का हार्दिक आभार जताया। 

   इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजीव मलहोत्रा, सभासद रमन छाबड़ा, राजेश गुम्बर मिन्नी, सुरेश खुराना, मुकेश कुमार, परमजीत सिंह के अलावा अन्य सभासद गण, समस्त पालिका स्टाफ,  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनता मौजूद रही। 

Advertisement
Advertisement