Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर के कई मेडिकल स्टोर पर छापे मारे। चार मेडिकल स्टोरों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। एक मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से एक्सरे मशीन संचालित होते मिली। इसी तरह एक स्टोर में पैथोलॉजी लैब चल रही थी। मेडिकल स्टोर पर जरूरी फार्मासिस्ट तैनात नहीं थे और कालातीत दवाओं के लिए भी अलग काउंटर नहीं था। टीम ने चारों को बंद करवा दिया है और इनके लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर की मौजूदगी में स्वास्थ्य और औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में ट्रांजिट कैंप स्थित पांच मेडिकल स्टोर में छापा मारा। चार स्टोरों में कालातीत दवा के लिए अलग से काउंटर नहीं मिला। चारों में फार्मासिस्ट तैनात नहीं मिले। एक प्रतिष्ठान में अवैध तरीके से एक्सरे मशीन लगी थी। एक अन्य में अवैध पैथोलॉजी लैब का संचालन होते हुए मिला। चारों से मालिक भी नदारद मिले।
           टीम में शामिल अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. पंकज माथुर ने बताया कि बगैर अनुमति के एक्सरे मशीन और लैब संचालित करने की रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि पड़ताल के दौरान जिन चार मेडिकल स्टोरों में खामी मिली है। उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की है।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर पूरे राज्य में सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मकसद यही है कि मेडिकल स्टोरों से लोगों को सही दवा मिले और जनता को जागरूक किया जा सके।- योगेंद्र कुमार सागर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Advertisement
Advertisement