(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुडिया के कार्यालय पर गूलरभोज से महिला किसान ममता मेहरा को सम्मानित किया गया।


इस दौरान किसान नेता नरेश हुडिया ने बताया कि गूलरभोज में ममता मेहरा ने मशरूम की खेती 30 बाई 45 की जगह में खेती करके छोटे-बड़े किसानों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी है। 3 लाख से अधिक हर महीने कमाई करके हर एक किसान के लिए आजीविका की स्रोत बनी। आपको बताते चले कि इस मौके पर किसान मोर्चा द्वारा समाजसेवी गोविंद सिंह जी को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवीर चीमा, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु हुडिया, गोविंद सिंह, मनोज चौहान, पवन सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।








