Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की सर्विस और कॉरपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में रितिक की धुआंधार पारी ने ऊधमसिंह नगर सुपर किंग को जीत दिला दी। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरकिंग के महज छह रन पर चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। दूसरे मैच में प्रकाशन पैकेजिंग की टीम विजयी रही।

    रविवार को पहला मैच एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर सुपरटेक 30 और ऊधमसिंह नगर सुपर किंग्स के मध्य खेला गया। सुपरटेक 30 ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पवन बोरा ने 36 और दीपक पांडे के 42 रनों की पारी की बदौलत आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। किंग की तरफ से आशीष गुप्ता ने पांच विकेट झटके।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरकिंग की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के चार विकेट महज छह रनों पर गिर गए। लड़खड़ाई टीम को रितिक ने संभाला और 58 गेंद पर 93 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। शानदार प्रदर्शन पर रितिक सिंह और आशीष कुमार को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया।

    दूसरे मैच में आईजीएल काशीपुर ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 114 रन बनाएं। आईजीएल की तरफ से चंदन सिंह ने 23 और ललित राजपूत ने 20 रन बनाए। प्रकाशन पैकेजिंग की तरफ से संजय सिंह, जनक राज भट्ट और कंचन सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रकाशन पैकेजिंग ने 18 ओवरों में 6 विकेट पर 117 बनाकर मैच जीत लिया। वहां एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह, बीईओ रुद्रपुर सावेद आलम, बलवंत सिंह, सुनील यादव, नूर आलम, आफताब आलम, मनु कुमार, क्षितिज कुमार आदि थे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।