Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री किच्छा विधायक तिलक राज बेहड हल्ला बोल कार्यक्रम 6 मार्च को

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413
गदरपुर । किच्छा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा श्री सुहावा राम भुड्डी धर्मशाला में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान तिलक राज बेहड़ ने बताया कि किच्छा कोतवाल द्वारा अपनी जन विरोधी कार्यशैली के चलते सत्ता के दबाव में अवैधानिक कार्य किये जा रहे हैं उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों को कोतवाल की कार्यशैली से अवगत कराए जाने के बावजूद ना तो उनका तबादला किया गया ना ही उन पर कोई कार्रवाई की गई। जिस पर गदरपुर में पहुंचकर उन्होंने रणनीति तय करते हुए बताया कि 6 मार्च को प्रातः रुद्रपुर एसएसपी कार्यालय पर हजारों कार्यकर्ता हल्ला बोल धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से 6 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में रुद्रपुर पहुंचने की अपील की है।

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बेहड़, सांसद प्रतिनिधि भी ठुकराल सुमित्तर भुल्लर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय भुड्डी, पूर्व सभासद ऋषभ कंबोज विश्वनाथ, विशु भुसरी, कुमारी सुमन सिंह,  सलीम बाबा, शाकिर अली, राकेश चावला, मनमीत पिंटू, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Advertisement