Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। काशीपुर हाईवे पर अराजकता फैलाकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने वाले किच्छा व्यापार मंडल अध्यक्ष के बेटे की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने तीन बार उसे पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस उसके खिलाफ अदालत से एनबीडब्ल्यू लेने की तैयारी कर रही है।

     न्यू जैन काॅलोनी निवासी हर्षतलोक सिंह 25 फरवरी को दूध लेने के लिए बाइक पर कीरतपुर जा रहा था। दानपुर मोड़ पर वह कांवड़ियों को देखकर रुक गया। यहां किच्छा निवासी ऋषि बजाज ने अपने साथियों विनोद, अर्पित, अंशुल और चंदन सहित अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। उसपर हॉकी और डंडे बरसाए। पुलिस ने किसी तरह हालात काबू में किए। हर्षतलोक के पिता ओमप्रकाश ने आरोपियों पर केस दर्ज कराया था। इसके बाद से किच्छा व्यापार मंडल का बेटा ऋषि भूमिगत है। पुलिस ने उसकी तलाश में घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दी हैं।

    मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका है। उसके खिलाफ अदालत से एनबीडब्ल्यू लेने की कार्रवाई की जा रही है। अराजकता और गुंडागर्दी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। – मणिकांत मिश्रा, एसएसपी

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।